भारतराजनीती

सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन या UPA की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। इससे पहले भी सोनिया यह भूमिका निभा रही थीं।

इस अवसर पर बोलते हुए, गांधी ने कहा, “हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।”

कांग्रेस संसदीय दल, जिसमें नव-निर्वाचित लोकसभा सांसद और राज्यसभा के सदस्य शामिल हुए, ने आगामी संसद सत्र की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक की।

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद से हटने की अनिश्चितता के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं की राहुल गांधी ये भूमिका निभा सकते है।

कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि लोकसभा में उसके सिर्फ 52 सांसद हैं। नेता विपक्ष का दर्जा पाने के लिए पार्टी के पास कम से कम 55 सांसद होना जरूरी है। कांग्रेस नेता विपक्ष के पद से 3 सीट दूर है।

बैठक में राहुल गांधी ने भी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के सदस्य को यह याद रखना चाहिए कि आप में से हर कोई संविधान के लिए और भारत में प्रत्येक व्यक्ति के लिए लड़ रहा है अपनी त्वचा या विश्वास के रंग के बावजूद।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button