ताज़ा खबरेंराजनीति

सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ में करेंगी रोड शो, मां पूनम सिन्हा के लिए मांगेंगी वोट

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपनी मां और लखनऊ से महागठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में रोड शो कर वोट मांगेंगी.

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो समाजवादी पार्टी के पार्टी कार्यालय से निकलेगा, जिसमें उनकी मां पूनम सिन्हा के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोनों भाई लव और कुश भी नज़र आएंगे.

‘दबंग गर्ल’ के माता-पिता दोनों ही अब सक्रीय राजनीति में आ चुके हैं. ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा खुद उनके लिए प्रचार करने मैदान में उतर चुकी हैं और उनके लिए वोट मांगेंगी.

पूनम सिन्हा को अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिल रहा है. इससे पहले लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल करते समय भी उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ मौजूद थे, जिसके बाद हुए रोड शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया था, जिसे लेकर लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर निशाना भी साधा था.

ALSO READ: राहुल, केजरीवाल पर अमित शाह का तंज, कहा बालाकोट स्ट्राइक में हुए नुकसान पर निकले…

कृष्णम ने कहा था कि पति धर्म निभाने के साथ-साथ सिन्हा को पार्टी धर्म भी याद रखना चाहिए. उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि ऐसा कर वे दूसरी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. हालांकि इस पर सफाई देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब में कहा था कि पत्नी के लिए रोड शो करने से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान से आज्ञा ले ली थी.

शत्रुघ्न सिन्हा, जो बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, शुक्रवार को एक बार फिर पूनम सिन्हा के समर्थन में नज़र आएंगे.

बता दें कि लखनऊ में पूनम सिन्हा का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button