ताज़ा खबरें

सूर्य कुमार यादव का जलवा, जीता साल का सबसे बड़ा ICC अवार्ड, बने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

सूर्य कुमार यादव का जलवा, जीता साल का सबसे बड़ा ICC अवार्ड, बने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर व बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है। साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। उनकी इस धुआँधार बल्लेबाजी को आईसीसी की तरफ से इनाम मिला है। सूर्य कुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर के विजेता के पास प्रारूप के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक था। यहां हम उनके 2022 और साल के स्‍टैंडआउट प्रदर्शन पर ध्‍यान दे रहे हैं।’ वह भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्‍य थे, जिन्‍होंने दो शतक और 9 अर्धशतक जमाए।

पिछले साल 31 मुकाबले खेलने के बाद सूर्या ने 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा। पिछले साल उनके बल्ले से दो टी20 शतक निकले थे। उन्होंने पहले इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जमाई थी. कमाल की बात ये है कि दोनों ही शतक उन्होंने भारत के बाहर ही खेलते हुए लगाया.

सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल का सबसे बेहतरीन टी20 क्रिकेटर चुनते हुए ICC men’s t20 cricketer of the year के अवार्ड के लिए चुना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button