ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुशांत केस में सीबीआई जांच के लिए कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे समेत इन सभी ने जारी किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए गुरुवार को एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई से पहले सोशल मीडिया पर साझा किया है। रिया ने सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित करने की याचिका डाली है।

कंगना की वेरिफाईड ट्विटर टीम, जिसका नाम टीम कंगना रनौत है, उसने अभिनेत्री का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई चाहते हैं। हम सच जानने के काबिल हैं।”

इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने भी वीडियो जारी कर के सुशांत केस में सीबीआई जांच की गुहार लगाई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी दाल कर इस मामले सीबीआई जांच की इच्छा और ज़रुरत व्यक्त की है।

बता दे आज सुबह ही सुशांत की बहन ने वीडियो साझा कर के इस मामले में सीबीआई जांच के लिए गुहार लगाई थी।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button