ताज़ा खबरेंभारत

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने दिलाई केवी विश्वनाथन और जस्टिस प्रशांत मिश्रा को शपथ

नई दिल्‍ली: आज का दिन सुप्रीम कोर्ट के बेहद अनोखा रहा जहां आज सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने शपथ ली. वहीं तीन जजों का आज अंतिम कार्य दिवस है. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली.

बता दें कि क्योंकि शनिवार से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. इस वजह से आज सुबह करीब 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने शपथ ली. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील के. वी. विश्वनाथन को चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई.

 

जून में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज रिटायर होने वाले हैं. 16 जून को जस्टिस केएम जोसफ, 17 जून को जस्टिस अजय रस्तोगी और 12 दिन बाद 29 जून को जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सेवानिवृत्त होंगे. इससे पहले 14 मई को जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और अगले दिन ही 15 मई को जस्टिस एमआर शाह रिटायर हो चुके हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button