ताज़ा खबरें

सामने आया भारत-पाक प्रेम कहानी का पार्ट-2, प्यार में पागल सीमा हैदर के बाद अब राजस्थान के अलवर की अंजू पहुंची पाकिस्तान

सामने आया भारत-पाक प्रेम कहानी का पार्ट-2, प्यार में पागल सीमा हैदर के बाद अब राजस्थान के अलवर की अंजू पहुंची पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान के दो प्रेमी सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी की चर्चा अभी चल ही रही थी कि एक और ऐसी ही प्रेम कहानी का मामला सामने आ गया। पहले प्यार में पागल पाकिस्तान में रहने वालीं चार बच्चों की माँ सीमा हैदर अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत आगयी। वहीं अब एक ऐसा ही मिलती-जुलती एक और प्रेमा कथा सामने आयी, जहां इस बार राजस्थान के अलवर में रहने वाली एक शादी शुदा महिला अंजू को प्यार की ऐसी सनक चढ़ीं कि वह अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गयीं। बताया जा रहा है की अंजू भी दो बच्चों की माँ हैं।

गौरतलब है कि अंजू राजस्थान के अलवर जिल के भिवाड़ी इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंजू के पति अरविंद ने मीडिया को बताया कि अंजू से उसकी शादी 2007 में हुई थी। 20 जुलाई को पत्नी घर से अचानक बिना कुछ कहे गायब हो गई।

इस घटना को लेकर अंजू के पति अरविंद बेहद हैरान हैं। अरविंद ने बताया कि जब पत्नी को कॉल किया, तो उसने फोन पिक नहीं किया। फिर कुछ दिन बार अंजू ने सोशल मीडिया पर उन्हें कॉल किया था। उसने कहा था कि फोन पर बात नहीं हो पाएगी। सिर्फ सोशल मीडिया पर कॉल करूंगी। उनकी अंजू से लगातार बात हो रही है और वह जल्द ही वापस आने के लिए बोल रही हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अंजू कुछ महीने पहले सोशल मीडिया मंच फेसबुक के माध्यम से मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से मिलीं थी। इसी के बाद 20 जुलाई को पत्नी घर से अचानक बिना कुछ कहे गायब हो गयी। जिसके चलते इस मामले को सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि सीमा हैदर पर आरोप है कि वह गलत तरीके से भारत आई है। इतना ही नहीं उस पर जासूसी करने का भी शक जताया जा रहा है, लेकिन अलवर की अंजू उससे एक कदम आगे निकल गई. वह पूरे डाक्यूमेंट के साथ प्रेमी नसरुल्लाह खान से मिलने खैबर पख्तूनख्वा चली गई.

खबर के अनुसार अंजू एक महीने के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर है और वह यहां नसरुल्ला से शादी करने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला शुरू में ही पाकिस्तानी पुलिस की हिरासत ले लीं गयी थीं, लेकिन जिला पुलिस की ओर से उसके यात्रा दस्तावेजों का सत्यापन किए जाने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button