मनोरंजन

‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने की आत्महत्या

इंदौर: ससुराल सिमर का अभिनेत्री वैशाली टक्कर ने आज अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री की मौत आत्महत्या से हुई और पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसके बाद तेजाजी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

 

टेलीविजन अभिनेत्री वैशाली को एक लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘ससुराल सिमर का’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था, जहां उन्होंने अंजलि नामक एक चरित्र की भूमिका निभाई थी.

 

वैशाली अन्य धारावाहिकों जैसे सुपर सिस्टर्स, विष या अमृत, मनमोहिनी 2 में अन्य भूमिकाओं का भी हिस्सा रह चुंकीं हैं.

 

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मोती रहमान ने कहा- ‘तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि एक टीवी एक्ट्रेस जिनका नाम वैशाली ठक्कर है, ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. तो हम घटना स्थल पर पहुंचे और उनका सुसाइड नोट बरामद किया है, सुसाइड नोट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्हें हैरास किया जा रहा था. जिन्होंने उन्हें परेशान किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button