ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

“सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है… विपक्ष इस मुद्दे पर बहस से क्‍यों भाग रहा है”: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्‍ली: मणिपुर हिंसा पर चर्चा के मुद्दे के चलते आज संसद में केद्र सरकार और विपक्ष दोनों ही आमने-सामने आ गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष से अनुरोध है कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें.

बीते दो दिनों से मणिपुर हिंसा मामले में संसद में चल रहे हंगामें के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, कि “मैं इस पर (मणिपुर हिंसा) सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं. मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें. यह महत्वपूर्ण है कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई पता चले. लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर विपक्ष इस मुद्दे पर बहस से भाग क्‍यों रहा है.”

 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जारी हंगामें के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन पार्टियों (I.N.D.I.A) ने आज संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष चाहता है की मणिपुर में हुई हिंसा मामले पर संसद में चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना बयान दें. वहीं सरकार लगातार जोर दे रही है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोलेंगे. गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा मुद्दे के चलते सदन में लगातार हंगामा हो रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button