श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी
पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया. साथ ही इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी.
श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करते हुए कहा, इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं देता हूं. श्री अरबिंदो का 150वां जन्म वर्ष पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. उनकी प्रेरणाओं, विचारों को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देश ने इस पूरे साल को विशेष रूप से मनाने का संकल्प लिया था. इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई थी, संस्कृति मंत्रालय के नेतृत्व में तमाम अलग-अलग कार्यक्रम भी हो रहे हैं.
इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं देता हूं। श्री अरबिंदो का 150वां जन्म वर्ष पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उनकी प्रेरणाओं, विचारों को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देश ने इस पूरे साल को विशेष रूप से मनाने का संकल्प लिया था: @narendramodi pic.twitter.com/awf0syOjl1
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 13, 2022
उन्होंने आगे कहा, जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं. आज़ादी के अमृतकाल में आज देश की सफलताएं, देश की उपलब्धियां और सबका प्रयास का संकल्प इस बात का प्रमाण है.
भारत वो अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है, लेकिन वो मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है: प्रधानमंत्री मोदी






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/sl/register?ref=I3OM7SCZ