ताज़ा खबरेंभारत

श्रीनगर: गणतंत्र दिवस पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को शहर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी समूह का एक बड़ा हमला टाल दिया हैं, जो घाटी में गणतंत्र दिवस से पहले हमले की योजना बना रहे थे.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में पांच आतंकी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से विस्फोटक का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। संदिग्धों की पहचान एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, साहिल फारूक गोजरी और नसीर अहमद मीर के रूप में की गई, जो हजरतबल के निवासी थे।

पुलिस ने कहा कि उन्हें हाल ही में हज़रतबल क्षेत्र में दो ग्रेनेड हमलों के लिए भी जिम्मेदार पाया गया था। आतंक की साजिश ऐसे समय में सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर सरकार 5 अगस्त से घाटी में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया में है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button