ताज़ा खबरें

श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली कोर्ट ने आफताब की बढ़ाई न्यायिक हिरासत, 14 दिनों के लिए और बढ़ी हिरासत

श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली कोर्ट ने आफताब की बढ़ाई न्यायिक हिरासत, 14 दिनों के लिए और बढ़ी हिरासत

 

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई हुई। आफताब की दिल्ली की साकेत अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल हुआ। इस दौरान दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब की 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत को और बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है।

इस बीच श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हमें न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं आपको न्याय दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर उन्होंने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती।

बता दें कि, पुलिस ने आरोपी पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। कोर्ट ने 22 नवंबर को फिर से आरोपी अफताब पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button