ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

शोपियां में अजीत डोभाल की वीडियो पर बोले आजाद, कहा पैसे देकर आप किसी को भी साथ ला सकते हो

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घाटी के दो दिवसीय दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करने वाले एक वीडियो को लेकर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने टिप्पणी की है.

उन्होंने कहा,”आप पैसा देकर किसी को भी साथ ला सकते हैं.”

दरअसल अजीत डोभाल घाटी के दो दिवसीय दौरे पर गए थे. इस दौरान बुधवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अजित डोभाल शोपियां में आम कश्मीरियों के साथ सड़क पर खाना खाते हुए दिखे थे.

अपने कश्मीर दौरे के दौरान डोभाल ने लोगों के साथ मुलाकात की थी और कश्मीर की घटना को लेकर बातचीत की थी. इतना ही नहीं उन्होंने कई जगह सीआरपीएफ, पुलिस के जवानों को संबोधित भी किया था.

ALSO READ: प्रणब मुखर्जी को आज भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

आजाद ने डोभाल के इसी वीडियो को लेकर कहा था कि पैसे देकर कुछ भी कराया जा सकता है. हालांकि बीजेपी ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए माफी की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के जरिए पाकिस्तान नापाक चाल चलता रहता है. इस तरह के बयानों से पाकिस्तान को मदद मिलती है.

इस बीच तहसीन पूनावाला ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने, कर्फ्यू हटाने, नेताओं के ऊपर से नजरबंदी हटाए जाने के सिलसिले में भी याचिका दायर की है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button