शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, पक्ष-विपक्ष दोनों ने किया विरोध प्रदर्शन

शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, डॉ. बीआर अंबेडकर विवाद को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों ने किया प्रदर्शन
संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। इस दौरान INDIA ब्लॉक ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वायनाड सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद रही है। विपक्षी सांसद विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में INDIA अलायंस के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में INDIA अलायंस के सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।
(वीडियो विजय चौक से है।) pic.twitter.com/V7OQcQjPIW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
उधर, NDA सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी पर डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
#WATCH | दिल्ली: NDA सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी पर डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। pic.twitter.com/lp4SaQwNm7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।





