ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

शाहरुख के बेटे आर्यन खान अब 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में

मुंबई के किला कोर्ट ने ड्रग्स केस में आर्यन खान को 3 और दिन यानि 7 अक्टूबर तक की कस्टडी में रखने का आदेश दिया. कोर्ट में पेशी के दौरान एनसीबी की ओर से कहा गया कि आर्यन के फोन में तस्वीरों के रूप में चौंका देने वाली आपत्तिजनक चीजें पाई गई हैं. वहीं एनसीबी के अधिकारियों ने दो और लोगों को ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया.

रविवार को मुंबई अदालत में किया गया था पेश ।

आर्यन खान को रविवार को एनसीबी ने अदालत में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की हिरासत में भेज दिया था। पहले खबर थी कि एनसीबी ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को पांच अक्तूबर तक हिरासत में मांगा था।

यह है पूरा मामला।

बता दे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर ड्रग्स के सेवन व खदीर-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगा है। दरअसल शनिवार को क्रूज पर हुई छापेमारी में एनसीबी को मौके से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस व एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद हुई थीं। फिर एनसीबी ने यहां से आठ लोगों को हिरासत में लिया था जिसमे शाहरुख खान का बेटा भी शामिल है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button