ताज़ा खबरें

शादी के आठ साल बाद पत्नी को पता चला, महिला से पुरुष बना पति, पढ़ें पूरा मामला

शादी के आठ साल बाद पत्नी को पता चला, महिला से पुरुष बना पति, पढ़ें पूरा मामला

 

गुजरात के बड़ौदा से एक बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। दरअसल, यहाँ 40 वर्षीय महिला को अपनी शादी के आठ साल बाद यह पता चला कि इंटरनेट पर उसका पति पुरुष नहीं बल्कि एक महिला हुआ करता था। उसने सर्जरी करवाकर अपना लिंक चेंज करवाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ौदा के गोत्री पुलिस स्टेशन में इस बारे में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शीतल नाम की महिला ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने अपने पति विजय वर्धन पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने विजय वर्धन पर चीटिंग करने का भी आरोप लगाया था। विजय वर्धन पहले लड़की था और उसका नाम विजयता हुआ करता था। पीड़ित महिला ने दर्ज शिकायत में पति के परिवार वालों पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पत्नी शीतल का पक्ष 

शीतल ने पुलिस को बताया है कि नौ साल पहले एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए उसकी विजय वर्धन से मुलाकात हुई. शीतल के पहले पति की एक रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी. पहले पति की मौत के वक्त उसकी एक 14 साल की बेटी थी.

कुछ समय डेट करने के बाद शीतल और विजय वर्धन ने 2014 में शादी कर ली. इस शादी में परिवार वाले भी शामिल हुए. शादी के बाद वे दोनों कश्मीर हनीमून मनाने भी गए थे. शीतल ने बताया कि उसका पति शादीशुदा जिंदगी की चीजें नहीं करता था. वह उससे दूर भागने का बहाना ढूंढता रहा. जब वह दबाव बनाने लगी तो उसने बहाना बनाया कि कुछ साल पहले जब वह रूस में रहता था तो उसका एक्सिडेंट हुआ था. उस एक्सिडेंट के बाद वह शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता खो चुका है। इसके बाद उसने महिला को आश्वस्त किया कि एक मामूली सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

पति ‘डॉ विराज वर्धन’ का पक्ष 

पति डॉ विराज वर्धन ने इस आरोप के तर्क में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि पत्नी (Wife) को शादी से पहले ही सब कुछ बता दिया गया था।  पति के मुताबिक पत्नी को ये तक बताया गया था कि उसे जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी (Gender Reassignment Surgery) करानी होगी जिसके तीन स्टेज तब बाकी थे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button