ताज़ा खबरेंराजनीति

शराब नीति घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI चार्जशीट में आया नाम

नई दिल्ली. शराब नीति घोटाले के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं.

 

मंगलवार को CBI द्वारा कोर्ट में एक नया आरोप पत्र पेश किया है जिसमें पहली बार मनीष सिसोदिया का नाम शामिल किया गया है. उनके अलावा इस आरोप पत्र में बुची बाबू, अमनदीप सिंह ढल और अर्जुन पांडे के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है.

 

दरअसल सीबीआई शराब नीति में हुई कथित अनियमितता को लेकर जांच कर रही है, इसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button