खेलताज़ा खबरेंभारत

विराट कोहली के फॉलोअर्स ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन का आकड़ा किया पार, ये कामयाबी हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। दरअसल विराट के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी (10 करोड़) पहुंच गई है। इस जादुई आंकड़े पर पहुंचने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

खेल की दुनिया के ऐसे चौथे खिलाड़ी।

मॉर्डन क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार कोहली 100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाले खेल की दुनिया के चौथे और ओवरऑल 23वें सेलिब्रेटी बन गए हैं।

ये भी पढ़े : वैक्सीनेशन के दुसरे चरण के पहले दिन 25 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन, 4 लाख से ज्यादा को दी गई डोज, स्वस्थ्य मंत्री ने भी आज लगवाया टीका

कौन है 100 मिलियन क्लब के बाकी 3 खिलाड़ी?

इससे पहले जो खिलाड़ी इस क्लब में शामिल हैं वह फुटबॉल की दुनिया से हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo 266* मिलियन), पहले जबकि अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ( Lionel Messi 266* मिलियन), दूसरे वहीं ब्राजील के नेमार (Neymar 147* मिलियन) तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद क्रिकेट जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली है।

ICC ने ऐसे ही बधाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button