ताज़ा खबरेंभारतविदेश

वियना में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में ऑस्ट्रियन दूतावास 11 नवंबर तक के लिए बंद

ऑस्ट्रिया के वियना में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर एहतियातन के तौर पर दिल्ली स्थित ऑस्ट्रियाई दूतावास को 11 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दूतावास अधिकारियों ने इस बात की जाकारी देते हुए कहा कि हम लोगों से सहयोग की अपील करते हैं।

दरअसल बीते दिन वियना में अज्ञात लोगों के एक समूह ने अचानक गोलीबारी कर आतंकी हमले को अंजाम दिया था जिसमें अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए हैं। अब पुलिस के द्वारा मिली सूचना के मुताबिक इस ऑपरेशन में एक हमलावर भी मारा गया है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मोदी ने वियना हमले पर जताया दुःख, कहा भारत खड़ा है वियना के साथ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के वियना में इस आतंकवादी हमले पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस संकट के समय में उसके साथ खड़ा है। मोदी ने आज ट्वीट किया, “वियना में कायरतापूर्ण तरीके से किए गए आतंकवादी हमले की खबर जानकर बहुत हैरानी और दु:ख हुआ। भारत इस विपत्ति के वक्त ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति है।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button