ताज़ा खबरें

वाराणसी: जिम में कसरत के दौरान अचानक सिर में उठा तेज दर्द, तड़पने लगा 32 वर्षीय युवक, हुई मौत

वाराणसी: जिम में कसरत के दौरान अचानक सिर में उठा तेज दर्द, तड़पने लगा 32 वर्षीय युवक, हुई मौत

 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यह एक युवक ने एका-एक दम तोड़ दिया है। 32 वर्षीय इस युवक ने जिम में व्यायाम करते हुए दम तोड़ दिया है। वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र के पियरी इलाके के रहने वाले दीपक गुप्ता बॉडी बिल्डिंग किया करते थे।

यह मामला शहर के सिद्धगिरी इलाके का है। जहां 1 मई को 32 वर्षीय दीपक गुप्ता नामक एक युवक के एक जिम में एक्सरसाइज के दौरान सिर में दर्द हुआ वे अपना माथा पकड़कर जमीन पर बैठ गए। इसके बाद वह तड़पने लगे। आननफानन में जिम के अन्य युवकों को उन्हें नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी स्वस्थ लोगों के एका-एक जिम में दम तोड़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिम में कसरत के दीपक को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। ऐसा दिल का आकार बढ़ने की वजह से हो सकता है। दीपक के पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। दीपक की मौत के बाद उनके परिवार के लोग सदमे में हैं। शव का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनके परिजनों ने कर दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button