ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

लिंचिंग के शिकार हुए पहलू खान पर राजस्थान पुलिस ने गोतस्करी मामले में जारी की चार्जशीट

लिंचिंग का शिकार हुए पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से मवेशी ले जाने के आरोप में चार्जशीट दाख़िल की है. इसके साथ ही उनके दोनों बेटों के खिलाफ भी चार्जशीट जारी की गयी है.

जारी की गयी चार्जशीट के अनुसार पहलू खान के खिलाफ राजस्थान में गोहत्या और तस्करी को लेकर जारी कानून के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. खान और उनके बेटों पर राजस्थान बोवाइन ऐनिमल ऐक्ट 1995 और नियम 1995 की धारा 5, 8 और 9 के अंतर्गत चार्जशीट दायर की गई है.

बता दें कि एक अप्रैल 2017 को जयपुर से हरियाणा के नुंह अपने घर जा रहे पहलू खान की कुछ अज्ञात गौरक्षकों ने मवेशी तस्करी के शक को लेकर पिटाई कर दी थी, जिसके तीन दिन बाद खान ने दम तोड़ दिया था.

पुलिस ने लिंचिंग मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी, जिसमे से एक पहलू खान की हत्या के मामले में 8 लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज की गयी थी और दूसरी एफआईआर मवेशी ले जाने पर पहलू और उसके परिवार के ख़िलाफ़ हुई थी.

पहले मामले में जिन आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी उन्हें पहले ही ज़मानत मल चुकी है. दूसरे मामले में अब पहलू खान और उनके दो बेटों के खिलाफ चार्जशीट निकली गयी है. चूंकि पहलू खान की मौत हो चुकी है, ऐसे में खान के खिलाफ चल रहा केस तो बंद हो जाएगा, लेकिन उनके दो बेटों के खिलाफ केस की सुनवाई अब कोर्ट में होगी.

राजस्थान पुलिस द्वारा जारी की गयी चार्जशीट को लेकर अब सियासत भी गरमा गयी है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य आनेके बाद कांग्रेस भी भाजपा की कॉपी बन गयी है.

ALSO READ: चुनावों में हार के बाद लौटे तेजस्वी यादव, ट्वीट कर गायब होने के बताया कारण

ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा,”राजस्थान के मुसलमानों को इस बात को समझना चाहिए कि सत्ता पाने के बाद कांग्रेस भी बीजेपी की कॉपी बन गई है, ऐसे लोगों और संगठनों को नकार देना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के दलाल हैं, उन्हें अपना स्वतंत्र राजनीतिक प्लैटफॉर्म तैयार करना चाहिए। 70 साल का लंबा समय बीत गया है और अब बदलाव का वक्त आ गया है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button