ताज़ा खबरें

लालू ने बीजेपी MLA को किया फोन, कहा- वोटिंग में हो जाओ एब्सेंट, सुशील मोदी ने जारी किया टेप

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिहार में सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायक को प्रलोभन दे रहे हैं।

ऑडियो टेप पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया है। वायरल हो रहे इस ऑडियो में लालू प्रसाद यादव बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन लगाते हैं।

विधायक पासवान लाइन पर आते हैं और कथित लालू प्रसाद यादव से बात करते हैं।

न्यूज मोबाइल वायरल हो रहे इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है ऑडियो टेप में

ऑडियो टेप में कथित लालू प्रसाद यादव कहते हैं, ‘पासवान जी बधाई.. अच्छा सुनो. हम लोग तुमको आगे भी बढ़ाएंगे। कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें हम लोगों का साथ दो। हम तुमको मंत्री बनाएंगे और नीतीश को हम लोग गिरा देंगे।’

सुशील मोदी ने भी इस कथित ऑडियो को ट्वीट करते हुए कहा, ‘लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए।’

हालांकि आरजेडी ने इस ऑडियो का खंडन किया है और कहा है कि लालू यादव की आवाज में कई लोग बात करते है और यह सुशील मोदी की चाल है।

(न्यूज़ मोबाइल स्वतंत्र रूप से ऑडियो की सत्यता को सत्यापित नहीं कर सकता है|)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button