ताज़ा खबरेंभारत

रोजगार मेला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी विभागों में चयनित 71,000 कर्मियों को जारी किए नियुक्ति-पत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों में चयनित 71,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र जारी किया. पीएम ने कहा, आप सभी को ये नियुक्ति पत्र कड़ी मेहनत से मिला है इसके लिए मैं आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं. कुछ दिन पहले गुजरात में ही ऐसे रोजगार मेले का आयोजन हुआ था और इसी महीने असम में भी एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, बीते 9 वर्षो में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है. उन्होंने आगे कहा, 9 साल पहले आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था. सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है.

 

इन 9 वर्षों के दौरान रोजगार की नई संभावनाओं को केंद्र में रखकर सरकार की नीतियां तैयार की गई हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 9 वर्षों में अपनी उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा, इन 9 वर्षों के दौरान रोजगार की नई संभावनाओं को केंद्र में रखकर सरकार की नीतियां तैयार की गई हैं. देश में गरीबों के लिए जो 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं उन्होंने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं. गांव-गांव में खुले 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर आज रोजगार का बड़ा माध्यम बने हैं. युवाओं को ग्राम स्तर का उद्यमी बना रहे हैं.

 

बीते 9 वर्षों में काम की प्रकृति में बहुत तेजी से बदलाव आया है. बदलती हुई इन परिस्थितियों में युवाओं के लिए नए सेक्टर्स उभर कर आए हैं. केंद्र सरकार इन नए सेक्टर्स को भी निरंतर सपोर्ट कर रही है. इन 9 वर्षों में देश ने स्टार्ट अप कल्चर की नई क्रांति देखी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button