रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित हुए ऋषभ पंत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जल्दी ठीक होने की कामना की

रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित हुए ऋषभ पंत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जल्दी ठीक होने की कामना की
कर दुर्घटना में घायल होने के बाद पहले भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को प्राथमिक उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। ऋषभ पंत के घायल होने की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी के लिए ट्वीट किया और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा,’ मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Distressed by the accident of noted cricketer Rishabh Pant. I pray for his good health and well-being. @RishabhPant17
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
बता दें कि आज यानी शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते समय गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनकी कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए पहले उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ.”
जानकारी के मुताबिक कार में सवार पंत की पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना के समय पंत अपनी कार चला रहे थे। उस वक्त पंत कार में अकेले थे। बताया जा रहा है कि नींद में झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. एक्सीडेंट के बाद उनकी कार पूरी तरह से जल गई। जान बचाने के लिए पंत खिड़की का सीसा ताेड़कर खुद बाहर निकले।






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY