राहुल गाँधी ने जारी किया वीडियो सन्देश – अर्थव्यवस्था-विदेश नीति, चीन विवाद पर कहीं बड़ी बातें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (17 जुलाई) को भारत और चीन विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया. इस वीडियो में राहुल गांधी ने बेबाकी से अपनी रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत -चीन मुद्दे से लेकर अर्थव्यवस्था, पड़ोसियों के साथ संबंध और विदेश नीति पर खुलकर अपनी बात रखी.
भारत – चीन मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि सवाल उठता है कि आखिरकार चीनियों ने भारत के साथ दुश्मनी मोल लेने का यही वक़्त क्यों चुना?
राहुल गांधी ने कहा कि अभी भारत की इसमें क्या स्थिति है, जो चीन को ये कदम उठाने की इजाजत मिल गई. ऐसा क्या हो गया कि चीन को विश्वास हो गया कि वो ऐसा कदम उठा सकता है.
अपने वीडियो संदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले को समझने के लिए कई चीजों को समझना होगा, देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी है. लेकिन पिछले 6 साल में इन हर मामलों में देश फेल हुआ है.
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1284002386806095872






synthetic hormones definition
References:
vcs.int.feuerwehr-ziemetshausen.de