रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई, पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

बिहार के कद्दावर नेता, भारतीय राजनीति के एक और स्तम्भ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बीते शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है।
रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम श्रद्धांजली।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया। जहाँ उन्हें श्रद्धांजली देश के तमाम दिग्गज और उनके साथी उन्हें श्रद्धांजली दे रहे है।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता #RamVilasPaswan को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।#Ramvilashpaswan #RamVilas @iChiragPaswan @LJP4India @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/LduB8ZgH6S
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2020
श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। लोजपा नेता का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#Ramvilashpaswan #RamVilas @narendramodi @iChiragPaswan @LJP4India pic.twitter.com/GGyWzdM7yr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2020
श्रद्धांजलि देने पहुंचे जेपी नड्डा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
#दिल्ली: #भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#Ramvilashpaswan #RamVilas @iChiragPaswan @LJP4India @JPNadda pic.twitter.com/Cr6Uko5JRD
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2020
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।#Ramvilashpaswan #RamVilas @iChiragPaswan @LJP4India @AmitShah @AmitShahOffice pic.twitter.com/hapgqK0FPt
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2020
आधा झुका तिरंगा।
रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति भवन और संसद का झंडा आधा झुकाया गया।#Ramvilashpaswan #RamVilas @iChiragPaswan @LJP4India pic.twitter.com/k0PifIYVwM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2020
पार्टी ऑफिस में होंगे अंतिम दर्शन।
शाम 3 बजे पासवान का पार्थिव शरीर प्लेन से पटना ले जाया जाएगा। वहां लोजपा ऑफिस में भी अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।





