ताज़ा खबरें

राजस्थान बना ‘राइट टू हेल्थ’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान बना ‘राइट टू हेल्थ’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के लोगों के लिए एक खुशखबरी आयी है। आज मंगलवार को राजस्थान में ‘राइट टू हेल्थ’ बिल लागू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी। कई दिनों तक डॉक्टर्स और राज्य सरकार के बीच चली वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि ‘राइट टू हेल्थ’ लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।   

सीएम अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मुझे प्रसन्नता है कि राइट टू हेल्थ पर सरकार व डॉक्टर्स के बीच अंततः सहमति बनी एवं राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। मुझे आशा है कि आगे भी डॉक्टर-पेशेंट रिलेशनशिप पूर्ववत यथावत रहेगी।’

जानिए क्या होता राइट टू हेल्थ

बता दें कि स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक को हाल ही में राजस्थान विधानसभा में पास कराया गया था। स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक राजस्थान के निवासियों को निजी प्रतिष्ठानों सहित अस्पतालों, क्लीनिकों और प्रयोगशालाओं में मुफ्त इलाज का अधिकार देने का प्रयास करता है। स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक में कहा गया है कि राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी पूर्व भुगतान के आपातकालीन चिकित्सा सेवा मिलेगी, जिसमें निजी प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button