IPL 2022खेल

IPL 2022, RR vs CSK: राजस्थान और चैन्नई के बीच भिडंत आज, जीत दर्ज कर बाहर होना चाहेगी चैन्नई

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान और चैन्नई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2022 लीग का यह 68वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

 

आईपीएल 2022 का 68वें मुकाबला मंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 का लीग मैच का समापन करीब है. ऐसे में राजस्थान आज का मुकाबला जीतकर अपने लीग मुकाबले का समापन करना चाहेगी. यदि आज राजस्थान मैच जीत जाती है तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. वहीं सीएसके इस सीजन में बाहर हो गई है लेकिन लीग के आखिरी मुकाबले को जीत कर सम्मान के साथ इस सीजन का अंत करना चाहेगी.

 

अंक तालिका

मौजूदा स्थिती में बहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल ने 13 मुकाबले खेले हैं और 8 मुकाबलों में जीत हासिल कर 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं आरआर का नेट रन रेट (+0.304) है. वहीं दूसरी ओर सीएसके ने भी 13 मुकाबले खेले लेकिन केवल 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई. 9 मुकाबलों में हारने के बाद सीएसके इस लीग से बाहर होने वाली दूसरी टीम रही.

 

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर) , देवदत्त पडीक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, आर आश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ओबे मैककॉय.

 

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, डेव्हन कॉनवे, मोईन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, एन जगदीसन, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, माथीशा पथिराना और मुकेश चौधरी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button