Hindi Newsportal

FDI: भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 83.57 अरब डॉलर हुआ

फाइल फोटो
0 1,137

FDI: भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 83.57 अरब डॉलर हुआ

शुक्रवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत को वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) हांसिल हुआ। मंत्रालय ने बताया यह अब तक कि किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। वहीं साल 2020-21 में यह आमद 81.97 अरब अमेरिकी डालर थी। पिछले 20 वर्षों में भारत में एफडीआई आने में 20 गुना वृद्धि हुई है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत विनिर्माण के क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए एक पसंदीदा देश के रूप में तेजी से उभर रहा है। मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के क्षेत्र में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में पिछले वित्‍त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 76 प्रतिशत की भारी भरकम बढोतरी दर्ज की गई है। एफडीआई इक्विटी प्रवाह साल 2020-21 के 12.09 अरब अमेरिकी डालर के मुकाबले वर्ष 2021-22 में 21.34 अरब अमेरिकी डालर रहा है।

पिछले चार वित्तीय वर्षों का डाटा 

वित्त वर्ष एफडीआई (बिलियन अमरीकी डॉलर)
2018-19 62.00
2019-20 74.39
2020-21 81.97
2021-22 83.57