Hindi Newsportal

राजस्थान: अजमेर पहुंचे पीएम मोदी, पुष्कर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना 

0 780
राजस्थान: अजमेर पहुंचे पीएम मोदी, पुष्कर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। बुधवार को पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचे यहाँ उन्होंने सबसे पहले पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा और आरती की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर में आयोजित एक जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन किया। जनसभा में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देवी अहिल्या बाई होलकर  को याद करते हुए कहा कि आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी? 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने से भी डरती थी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी। कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में चाहे मैं किसी पद पर हूं या न हूं प्रदेश के नौजवानों की बातों को रखने में कमी नहीं रखी। आप मुझे हमेशा अपना समर्थन देते हैं और मैं भी आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। किसी को गलतफहमी पालनी नहीं चाहिए आपका और मेरा नाता अटूट है इसे कोई नहीं तोड़ नहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत अति-गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर ये बदलाव आया कैसे? इसका जवाब है, सबका साथ, सबका विकास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वाघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ। यहां राजस्थान में आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आत है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है जो 4 दशक तक ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। कागजों पर सिर्फ 500 करोड़ रुपए रखकर कांग्रेस कहती थी कि वो ‘वन रैंक वन पेंशन’ लागू करेगी। भाजपा सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया।