ताज़ा खबरेंभारत

राजधानी में कम होगा ऑक्सीजन का गहराया संकट; बैंकॉक से 18 टैंकर और फ्रांस से आएंगे 21 ऑक्सीजन प्लांट, 8 प्लांट लगाएगा केंद्र

कोरोना की दूसरी लहर देशभर में तबाही बनकर सामने आई है, जिससे न केवल संक्रमितों की संख्या में दोगुना इजाफा हो रहा है बल्कि इससे होने वाली मौते भी रोज़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। इतना ही नहीं आलम ये है कि अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में ये संकट ख़ासा गहराया है। ऐसे में कई अस्पतालों के कई मरीज़ों ने केवल मामूली सुविधा और ऑक्सीजन की कमी के चलते ही अपना दम तोड़ा है। अब ऐसे में राजधानी और केंद्र सरकार मिल कर इस संकट को कम और ख़तम करने के लिए पूरी जद्दोजहज कर रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर के राजधानी को इस संकट से उभारने का पूरा रोड मैप बताया है।

बैंकॉक से 18 टैंकर ऑक्सीजन आयात करने का निर्णय।

सबसे पहले बता दे दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर ऑक्सीजन आयात करने का निर्णय किया है, ये टैंकर कल से आने शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़े : 2 मई के नतीजों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, प्रत्याशियों के जीत के जश्न पर लगाई रोक

फ्रांस से ऑक्सीजन के 21 प्लांट होंगे आयात।

इसके अलावा दिल्ली सीएम ने बताया कि फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

एक महीने में लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट।

केजरीवाल ने आगे बताया कि अगले एक महीने में सरकार ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रही हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है। इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट देश के हैं।

दिल्ली के ऑक्सीजन संकट में उद्योगपतियों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने पिछले 4-5 दिनों में देश के कई उद्योगपतियों को लिखा था। मैंने और मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखकर मदद मांगी थी, जिसका पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, हमें कई लोगों से प्रस्ताव मिले हैं। उनमें से कई मदद कर रहे हैं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जो दिल्ली सरकार की मदद कर रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button