ताज़ा खबरें

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में एक बार फिर सांस लेना हुआ मुश्किल, आज की वायु गुणवत्ता 301 पर

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में एक बार फिर सांस लेना हुआ मुश्किल, आज की वायु गुणवत्ता 301 पर

 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आज सुबह सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गयी। आज सुबह दिल्ली में AQI (वायु गुणवत्ता) 301 मापी गयी है, जो खराब श्रेणी में हैं।

हालांकि सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में  वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट दर्ज की गई है।  दिल्ली के पटपड़गंज में एक्यूआई खराब श्रेणी में 268, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 271, सोनिया विहार में 274, विवेक विहार में 280, नरेला में 247 और जहांगीरपुरी में 283 रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, आनंद विहार में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 302 दर्ज हुआ है।  एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं नोएडा में एक्यूआई खराब श्रेणी में 240, गाजियाबाद में 220 और फरीदाबाद में 232 रिकॉर्ड हुआ है. वहीं गुरुग्राम में मध्यम श्रेणी में 140 दर्ज हुआ है

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है. प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP के स्टेज 3 की पाबंदियां लागू हैं.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button