ताज़ा खबरें

योग स्वास्थ्य के लिए है जरूरी, लेकिन यह मिथक दूर करना उससे भी ज्यादा है जरूरी 

योग स्वास्थ्य के लिए है जरूरी, लेकिन यह मिथक दूर करना उससे भी ज्यादा है जरूरी 

आज के इस भाग-दौड़ वाले युग में एक आम इंसान के जीवन में योग बहुत अहम रोल निभा सकता है। योग की अहमियत को समझते हुए कइयों की लाइफस्टाइल का यह एक अहम हिस्सा है। योग एक इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। कई सक्सेसफुल सेलेब्स ने तो योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। भारत में योग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार भी कई जरुरी कदम उठा रही है।

लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के मन में योग को लेकर कई मिथक व भ्रांतियां हैं। जिसकी वजह से वो योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने में संकोच करते हैं। इस लेख के माध्यम से हम ऐसे ही कुछ मिथकों और भ्रांतियों का पर्दाफाश करेंगे।

मिथक– योग सिर्फ हिमालय पर ही होता है।

तथ्य– योग का अभ्यास कहीं भी किया जा सकता है। चाहे वह घर हो या बगीचा या जिम। हालांकि, इसके ज्ञान में गहराई तक जाने के लिए अपने अभ्यास को हिमालय तक ले जा सकते हैं, क्योंकि योग की उत्पत्ति हिमालय मानी जाती है।

मिथक– परंपरागत योग से शरीर की चर्बी या वजन कम नहीं होता।

तथ्य– अधिकतर लोग ऐसा सोचते हैं कि परंपरागत योग को करने से मोटापा और वजन घटने में कोई मदद नहीं मिलती है। लेकिन अगर सही तरीके से सही गुरु की मदद से योग किया जाए तो बिना किसी गलत प्रभाव के यह शरीर का वजन घटाने में बहुत मदद करता है।

मिथक- योग केवल वृद्ध और महिलाओं के लिए ही है।

तथ्य- लोगों के मन यह भी मिथक है कि योग सिर्फ महिलाओं या वृद्ध लोगों के लिए ही हैं। जबकि सच्चाई यह है कि योग चाहे महिला हो या पुरुष, वृद्ध हो या जवान हर वर्ग का इंसान इसका अभ्यास कर सकता हैं। योग को अपनाने के लिए किसी धर्म, जाति, लिंग या उम्र के भेदभाव की जरूरत नहीं है। योग के लिए एक खुली विचारधारा की जरूरत है।

मिथक– योग हिन्दू धर्म की एक प्रथा है।

तथ्य– बता दें कि योग एक कला है जो हमें सही और स्वस्थ तरीके से जीवन जीने का तरीका बताती है। इसका किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो आजकल विदेश में भी योग को बहुत से लोग मान्यता देने लगे हैं और इसका अभ्यास करने लगे हैं।

मिथक– योग गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकती हैं।

तथ्य: यह सत्य नहीं है, गर्भवती महिलाओं को योग करने से पहले किसी गुरु की मदद लेनी चाहिए। वैसे भी आजकल बहुत से योग के आसन को इस हिसाब से बताया जाता है जिससे कि गर्भवती महिलाएं आसानी से कर सकें।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button