योग दिवस पर किए ट्वीट को लेकर बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, वकील अटल दुबे ने कराया मुकदमा दर्ज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन किए गए ट्वीट को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तभी से विवादों में घिरे उस ट्वीट को लेकर अब मुंबई के एक वकील, अटल दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
दुबे का कहना है कि राहुल गांधी भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से गांधी के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कराने को कहा है.
दरअसल राहुल गांधी ने 21 जून को ट्वीट करते हुए आर्मी डॉग यूनिट की दो तस्वीरें साझा की थी, जिनमें सैन्य कुत्ते और जवानों को एक साथ योग करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने ये तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,”ये है न्यू इंडिया”.
New India. pic.twitter.com/10yDJJVAHD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2019
दुबे ने आरोप लगाया है कि गांधी ने अपने ट्वीट के ज़रिये न केवल सेना बल्कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी अनादर किया है.
वहीं राहुल गांधी के ट्वीट को कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से भी कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था.
केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधी पर उनके ट्वीट को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया,”कांग्रेस नकारात्मकता से भरी है. आज उनकी नकारात्मकता मध्य युगीन तीन तलाक की परंपरा के समर्थन में स्पष्ट रूप से दिखी. अब उन्होंने योग दिवस का मजाक उड़ाया और हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया. आशा करता हूं कि सकारात्मकता की भावना की जीत होगी. यह सबसे कड़ी चुनौतियों से उबरने में मददगार हो सकती है.”
Congress stands for negativity.
Today, their negativity was seen in their clear support to the medieval practice of Triple Talaq. Now, they mock Yoga Day and insult our forces (yet again!)
Hoping the spirit of positivity will prevail. It can help overcome toughest challenges. https://t.co/sC00yrBcpA
— Amit Shah (@AmitShah) June 21, 2019
ALSO READ: सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस
इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी गांधी के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए लिखा,”राहुल गांधी जी ये भारतीय सेना के गौरवशाली सदस्य हैं और वे हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान करते हैं. जब कोई बार-बार सशस्त्र बलों का अपमान करता रहता है तो उसके बारे में सिर्फ यही प्रार्थना की जा सकती है कि भगवान उसे सदबुद्धि दें.”
With due respect to you, @RahulGandhi Ji, these are proud members of the Indian Army and they contribute to the safety of our nation.
जब कोई बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे! https://t.co/lHQssicPng
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 21, 2019






hgh kaufen schweiz
References:
https://www.ituac.com
xn88 link áp dụng công nghệ bảo mật tiên tiến, trong đó có công nghệ mã hóa SSL 128 bit. Đây là tiêu chuẩn bảo mật hàng đầu, thường được sử dụng bởi các ngân hàng và tổ chức tài chính lớn, giúp mã hóa toàn bộ thông tin cá nhân, giao dịch của người chơi. Nhờ đó, các dữ liệu quan trọng của bạn sẽ được bảo vệ khỏi nguy cơ bị xâm nhập hoặc đánh cắp bởi đối tượng xấu. TONY03-23O