ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

येदियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर ने 14 बागी विधायकों को किया अयोग्य करार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर केआर रमेश कुमार का बड़ा फैसला देखने को मिला है. स्पीकर रमेश कुमार ने 14 और बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है.

इनमें कांग्रेस के 11 और जनता दल (सेकुलर) के 3 विधायक शामिल हैं. इससे पहले स्पीकर ने 3 विधायकों को अयोग्य करार दिया था. ऐसे में अभी तक कुल मिलकर स्पीकर ने निर्दलीय, कांग्रेस और जेडीएस के कुल 17 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है.

जिन विधायकों को स्पीकर ने अयोग्य घोषित किया है, उनके नाम इस प्रकार है –

कांग्रेस – बैराठी बसवराज, मुनिरत्न, एसटी सोमशेखर, रोशन बेग, आनंद सिंह, एमटीबी नागराज, बीसी पाटिल, प्रताप गौड़ा पाटिल, डॉ. सुधाकर, शिवराम हेब्बार, श्रीमंत पाटिल को अयोग्य करार दिया.

जेडीएस – के. गोपालैया, नारायण गौड़ा, ए एच विश्वनाथ

अपना फैसला सुनाने के बाद स्पीकर केआर रमेश ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा,”हम कहां तक पहुंच गए हैं? जिस तरह से मुझ पर (कर्नाटक में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम) एक स्पीकर होने के नाते दबाव डाला जा रहा है … इन सभी चीजों ने मुझे भारी अवसाद की तरफ धकेल दिया है. बीएस येदियुरप्पा ने मुझे कल विश्वास मत की निगरानी करने के लिए कहा है. वित्त विधेयक 31 जुलाई को समाप्त होने के लिए तैयार है। मैं सभी विधायकों से विश्वास प्रस्ताव के लिए सत्र में उपस्थित होने की अपील करता हूं.”

ALSO READ: मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा चंद्रयान-2 को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों पर भारत…

कर्नाटक विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 225 है कुल 17 विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा चुका है. यानि अब स्पीकर को छोड़कर संख्या 207 हो गई है और ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 104 का है जबकि भाजपा के पास खुद के 105 विधायक हैं.

भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ ग्रहण करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हम 29 जुलाई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे. सोमवार को जब मुख्यमंत्री येदियुरप्पा सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे तो उनके सामने सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या को जुटाना भी एक चुनौती होगा.

कांग्रेस – जेडीएस की गठबंधन सरकार 99 – 105 के अंतर से विश्वास मत हार गई थी .

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button