ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

यूपी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हुई तेज, शाह के बाद अब राज्यपाल से की योगी ने मुलाकात

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल हो सकता है और योगी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह मिल सकती है. शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गवर्नर आनंदीबेन पटेल से भी राभजवन में मुलाकात की थी.

मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही योगी कैबिनेट में फेरबदल संभव है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच ये मुलाकात करीब आधे घंटे चली.

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात बेहद अहम थी, जिसको पूरी तरह से गोपनीय रखा गया. इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बीच राज्य में होने वाले कैबिनेट फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर चर्चा हुई.

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इसके बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

ALSO READ: JNU का नाम बदलकर पीएम मोदी के नाम पर MNU-मोदी नरेंद्र विश्वविद्यालय होना चाहिए:…

इनके साथ बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए थे. इस दौरान चारों नेताओं के बीच यूपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लंबी चर्चा हुई थी.

बता दें कि हालिया लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी, कानपुर से सत्यदेव पचौरी और आगरा से एसपी सिंह बघेल ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद तीनों नेताओं ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर भी योगी सरकार का साथ छोड़ चुके हैं. इन चारों मंत्रियों के विभाग दूसरे सहयोगी मंत्री संभाल रहे हैं. ऐसे में इन मंत्रियों की जगह दूसरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

बता दें कि यूपी कैबिनेट में सीएम योगी समेत कुल 43 सदस्य हैं, जबकि 60 अधिकतम मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button