ताज़ा खबरें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, यहाँ देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, यहाँ देखें रिजल्ट

 

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा के साथ ही प्रेस मीट में पास प्रतिशत, टॉपर्स (UP Board Topper List) के नाम भी जारी किए गए। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जारी किया। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर सीधे यहाँ क्लिक कर https://upresults.nic.in/   यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जारी किए गए नतीजों के मुताबिक 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए। 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया।

बता दें कि यूपी बोर्ड ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई।  प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़, कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 31 मार्च के बीच पूरा हुआ।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button