ताज़ा खबरें

यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं , IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, वहीं देश के कई राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगलवार देर रात से ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आज यानी 5 अक्टूबर को मौसम विभाग ने यूपी, बिहार सहित 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज से 9 अक्टूबर तक लगातार बारिश हो सकती है।

बता दें यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। वहीं, लखनऊ में आज भारी बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक यह बारिश 9 अक्टूबर तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल व पूर्वी भारत के सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में गरज-चमक व तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश होगी। IMD ने इन 20 राज्यों येलो अलर्ट जारी किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button