ताज़ा खबरेंभारत

यूपी : गोंडा में सो रही तीन नाबालिक पर अज्ञात ने किया एसिड से हमला, 35 फीसदी तक झुलसी बड़ी बहन

उत्तरप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब मामला है यूपी के गोंडा जिले का जहाँ तीन बहनों पर एसिड अटैक की बड़ी घटना सामने आई है।ये हादसा तब हुआ जब तीनो बहनें सो रही थी। अब घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है मामला ?

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव का है। जहाँ तीन बहनों पर एक दबंग युवक ने तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं बाकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। आनन-फानन में तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर बड़ी बहन का इलाज किया जा रहा है क्युकी एसिड अटैक में उसका चेहरा झुलस गया है। जबकि बाकी दो बहनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

35 फीसदी तक झुलसी बड़ी बहन।

लोगों के मुताबिक तीनों बहने दलित है और तीनों की उम्र 8, 12 और 17 साल बताई जा रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एसिड अटैक में बड़ी बेटी 35 फीसदी झुलस चुकी है। दूसरी बेटी 25 और तीसरी बेटी पांच फीसदी झुलस गई। इस बात की जांच की जा रही है कि कौन से केमिकल का इस्तेमाल हुआ।

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव : बड़े भाई तेज प्रताप के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से भरा पर्चा

क्या कहना है पीड़िता के पिता का।

पीड़ित पिता के मुताबिक घटना के बाद उन्हें लगा कि शायद सिलिंडर की आग में बेटियां झुलस गई हैं। लेकिन बाद में पता चला कि किसी अज्ञात शख्स ने तेजाब से हमला किया है। पिता का कहना है, ‘जब तेजाब पड़ा तो बेटी चिल्लाई। आवाज सुनकर मैंने दरवाजा खोला। बेटी को गोद में लिया और पूछा कि क्या सिलिंडर से आग लग गई है तो उसने कहा नहीं। घटना के वक्त मैं सो रहा था। एक बेटी 17 साल की है, एक 12 और एक 8 साल की है।’ पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। आज तक गांव में किसी से रंजिश नहीं रही है।

जांच के बनाई गई फरेंसिक टीम।

इधर घटना के बाद फरेंसिक टीम के साथ बर्न वॉर्ड मे एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पहुंचकर पीड़ित लड़कियों का हाल जाना है। जांच के लिए गांव मे भी एक और फरेंसिक टीम भेजी गई। फिलहाल पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बर्न वॉर्ड को बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

3 बहनों पर एसिड अटैक मामले में CM योगी ने दिया आरोपी के खिलाफ सख्त ऐक्शन का निर्देश।

इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन बहनों पर एसिड अटैक के मामले में सख्त ऐक्शन का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने साथ ही पीड़ितों का उचित इलाज और आर्थिक सहयोग मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार।

सीएम योगी ने मंगलवार को मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने एकाउंटर के बाद वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और पास से हथियार भी बरामद किया गया। एसिड हमले की शिकार बहनों का इलाज चल रहा है

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button