ताज़ा खबरेंभारत

यूपी के बुलंदशहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ी बस, 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक फुटपाथ पर सो रहे सात लोगों के ऊपर बस चढ़ गई जिससे उनकी मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के नरोरा के करीब गंगाघाट की है.

मरे गए लोगों में चार महिलाओं और 3 नाबालिग लड़कियों सहित शामिल है. वे जम्मू और कश्मीर में माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के बाद हाथरस जनपद लौट रहे थे। वापस जाते समय, ड्राइवर ने आराम करने के लिए आगरा-मुरादाबाद राजमार्ग के पास गांधी घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 2.50 am बजे बस को रोकी थी।

मारे गए लोग फुटपाथ पर सोने के लिए बस से उतरे थे और लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button