Hindi Newsportal

मौसम विभाग ने गुजरात और मुंबई के लिए जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Rain: File Image
0 581
मौसम विभाग ने गुजरात और मुंबई के लिए जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

 

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून की बारिश से भारी तबाही का मंज़र देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में तबाही मचाने के बाद अब बारिश का भयावह रूप मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रही है। गुजरात में भारी बारिश के चलते अहमदाबाद समेत कई शहरों का बुरा हाल हो रखा है। शहरों में जलभराव जैसी स्थिति बन रही है, तो कहीं-कहीं पानी घरों में घुस गया है। यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। \

गुजरात के जूनागढ़ में घरों में घुसा पानी

गुजरात के वडोदरा में जलभराव जैसी स्थिति

गुजरात के नवसारी

 

मुंबई में भी भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। आईएमडी ने मुंबई में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने बताया है कि गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में 23 से 24 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई