ताज़ा खबरें

मोदी सरनेम वाले मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने अगले आदेश तक सजा पर लगाई रोक

मोदी सरनेम वाले मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने अगले आदेश तक सजा पर लगाई रोक

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल की सजा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम की टिप्पणी करने के मामले में कहा कि वे जानना चाहता है कि राहुल को अधिकतम सजा क्यों दी गई। निचली अदालत की तरफ से राहुल को दी गई अधिकतम सजा देने के लिए कोई वजह नहीं बताई गई है। कोर्ट ने कहा कि आखिरी फैसला आने तक दोषसिद्धि करार दिए जाने तक राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की जरूरत है।

कोर्ट के इस आदेश के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है…मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।  उन्होंने कहा कि संसद परिसर में हर जगह आपको ‘सत्यमेव जयते’ दिखेगा। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज नाकाम हो गई है। राहुल गांधी की जीत मोदी जी पर भारी पड़ेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद AICC कार्यालय में जश्न मनाया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button