ताज़ा खबरेंराजनीति

मोदी कैबिनेट में फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल को अब कानून मंत्रालय और किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की दी गयी कमान 

मोदी कैबिनेट में फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल को अब कानून मंत्रालय और किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की दी गयी कमान 

केंद्र की मोदी कैबिनेट में आज यानी गुरुवार को फेरबदल किया गया है। अब किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान दी गयी। इसी के साथ वह संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में इस बदलाव को मंजूरी दी है।

अर्जुन राम मेघवाल 

साल 2009 में अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से सांसद चुने गए थे। मेघवाल का जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की. इसके बाद उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री (M.A) की। इसके बाद फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया। बता दें कि वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे चुके हैं।

किरेन रिजिजू 

रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद बीजेपी सांसद हैं। किरन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर, 1971 को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में हुआ था। उनके पास दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री है। उन्होंने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव (अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र) लड़ा और जीत हासिल की. लेकिन वह 2009 के लोकसभा चुनाव में हार गए। इसके बाद 2014 के चुनाव में रिजिजू फिर से जीते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाए गए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button