ताज़ा खबरें

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस में हुए उनके भव्य स्वागत और सम्मान का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कई मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि “महामहिम और मेरे दोस्त, मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली। उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मार्च में आपने भी शानदार प्रदर्शन किया था। चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं।”

भारत-रूस के ईंधन समझौते से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयी स्थिरता

पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया ईंधन की चुनौती का सामना कर रही थी, तब आपके सहयोग से हमें आम आदमी की पेट्रोल और डीजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। इतना ही नहीं, दुनिया को यह स्वीकार करना चाहिए कि ईंधन को लेकर भारत-रूस समझौते ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने आतंकवाद का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवाद कितना भयानक होता है वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। इसलिए, जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा,” पिछले 2.5 दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है। करीब 10 साल में हम 17 बार मिल चुके हैं। पिछले 25 वर्षों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है।”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button