ताज़ा खबरेंविदेश

‘मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद ये मेरा आखिरी ट्वीट हो’: इमरान खान

इस्लामाबाद: ‘मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद ये मेरा आखिरी ट्वीट हो’ भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक वीडियो जारी किया है.

 

इमरान खान ने अपने समर्थकों के नाम एक वीडियो जारी कर लिखा- ‘मुझे आज खौफ कि पाक तबाही के रास्ते पर निकल चुका है. अगर अभी हमने कंट्रोल नहीं किया तो शायद हम वहां न पहुंच जाए, जहां से लौट न पाएं.’ उन्होंने कहा- ‘गिरफ्तारी के बहाने मेरे कत्ल की साजिश रची जा रही है. मेरे घर को घेर लिया गया है. अगर कुछ होता है तो फौज जिम्मेदार होगी.’

 

बता दें कि भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अब अपने घर में दहशतगर्दों को पनाह देने का आरोप लगा है. पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को दावा किया कि लाहौर के जमान पार्क इलाके में इमरान खान के घर 30 से 40 दहशतगर्द छिपे हैं. इन्हें 24 घंटे में सुरक्षाबलों के हवाले नहीं किया गया तो एक्शन लिया जाएगा. पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान खान के घर को चारों तरफ से घेर लिया है.

 

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने इमरान खान को 9 मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button