ताज़ा खबरेंभारत

मेरठ: पत्‍नी ने किया जींस पहनने और डांस करने से मना,तो पति ने दिया तलाक… फिर लगा ली खुद को आग

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वो जींस पहनकर डांस और गाना नहीं गाती थी। इतना ही नहीं आरोपी युवक पर आरोप है कि उसने पत्नी के मयके पहुंचकर खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की। फिलहाल लड़की के परिजनों ने उसे किसी तरह से बचा लिया और पुलिस के हवाले कर तहरीर दी गई है।

क्या है पूरा मामला।

लिसाड़ी गेट निवासी अमीरुद्दीन की पुत्री महजबी की शादी पिलखुवा निवासी अनस से 8 साल पहले हुई थी। अनस दिल्ली में जॉब करता था और जब भी दिल्ली से वापस आता अकसर महजबी से उल्टी-सीधी डिमांड करता था। जानकारी के अनुसार अनस हर रोज अपनी पत्‍नी से हर रोज एक फरमाइश करता। अगर फरमाइश पूरी नहीं होती तो युवती को पीटने लगता। यह कहानी कई दिनों से चल रहा था। पत्‍नी का आरोप है कि अनस ने उसको जींस पहनने और डांस करने के लिए मजबूर किया था। जिसका इन्‍होंने विरोध किया तो उसको प्रताड़ित किया। और तलाक दे दिया।

ये भी पढ़े : जम्मू कश्मीर: नाबालिगों का ऑनलाइन यौन शोषण रैकेट चलाने वाले आरोपी को CBI ने किया गिरफ्तार,अमेरिका में बैठी पत्नी कर रही थी मदद

तलाक देने के बाद खुद को लगाईं आग।

पत्‍नी को तलाक देने के बाद अनस अपने ससुराल पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह वहीं पर खुद को आग भी लगा ली। इस घटना को देखते हुए ससुरालियों ने कैसे भी करके आग को बुछाया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बता दे अनस (आरोपी) की उल्‍टी-सीधी फरमाइश मजहबी (पत्नी) पसंद नहीं करती थी। वह अक्‍सर इसके लिए मना करती, पर अनस उसकी एक नहीं सुनता था और ज़िद करता था। पत्नी के मना करने पर उससे मार – पीट तक करता था। अब इस मामले में मेरठ सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के हिसाब से ही आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button