ताज़ा खबरेंभारत

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके सपा नेता मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की आयु में निधन हो गया. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपनी आखरी सांसे लीं.

 

मुलायम सिंह यादव के निधन से देशभर में शोक का माहौल है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.

सीएम योगी ने आगे ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है.

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना है. शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है.

मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीति दल के सभी दिग्गज नेता शोक में हैं. पीएम मोदी ने भी गुजरात में जनसभा के बीच संबोधन में मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा, मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. मुलायम जी के साथ मेरा नाता विशेष प्रकार का रहा है. जब हम CM के रूप में मिला करते थे तो हम दोनों एक दूसरे के प्रति एक अपनत्व का भाव प्रकट करते थे.

 

बता दें 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव तबीयत बिगड़ने के चलते 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. मुलायम सिंह की हालत 2 अक्टूबर को गंभीर होने पर उन्हें  आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सैफई में किया जाएगा.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button