ताज़ा खबरेंभारत

मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे में कोरोना के 75 मामले, अगले आदेश तक ढाबे हुए सील

मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे अब कोरोना की चपेट में आ गए है।‌ दरसल सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी और गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। दोनों ढाबे पर कुल 75 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।

सोनीपत डीसी श्यामलाल पुनिया ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

File Image

उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह का कहना है कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे।

ये भी पढ़े : दिल्‍ली पुलिस की आर्थिक शाखा ने एक शख्‍स को किया गिरफ्तार, खुद को IFS अधिकारी बताकर की 36 करोड़ रुपये की हेराफेरी

अब इतने लोग के एक साथ पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

क्यों है ये चिंताजनक बात?

दरअसल बात अकेले सुखदेव ढाबे की नही है। यहाँ दिल्ली, यूपी, पंजाब, हिमाचल ओर जम्मू कश्मीर के 10 हज़ार के करीब लोग इस ढाबे पर रोजाना खाना खाते हैं, ऐसे में इसका असर कई राज्यों पर पड़ सकता है।

सुखदेव ढाबे के अलावा गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button