मुंबई में हुई विपक्ष की बैठक, 28 दलों ने लिया हिस्सा, बैठक से पहले दिया ग्रुप पोज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला

मुंबई में हुई विपक्ष की बैठक, 28 दलों ने लिया हिस्सा, बैठक से पहले दिया ग्रुप पोज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की दो दिवसीय बैठक हो रही है। आज विपक्षी बैठक का दूसरा दिन है। इस दौरान बैठक से पहले ग्रुप फोटो के लिए पोज दिए। इस दौरान गठबंधन के सभी 28 दलों के नेता दिखे।
मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की।”
मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की… pic.twitter.com/jBHKk52Ilm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2023
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘बीजेपी संस्थानों पर पूरा कब्जा चाहती है। वो ईडी निदेशक, सीबीआई निदेशक, चुनाव आयोग आयुक्त और जजों की नियुक्ति को नियंत्रित करना चाहती है। बीजेपी और आरएसएस ने बीते 9 सालों में जो सांप्रदायिक जहर फैलाया है उसका असर ट्रेन यात्री और स्कूली बच्चों के खिलाफ नफरती अपराध में नजर आने लगा है। आश्चर्य की बात नहीं है कि देश के हिस्से में बलात्कार के दोषियों को रिहा किया जाता है और स्वागत किया जाता है. इससे दूसरे हिस्से में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध बढ़ता है और उन्हें नग्न परेड कराया जाता है. मोदी के भारत में कारगिल वीर की पत्नी को भी नहीं छोड़ा जाता.’
बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की.”
बैठक के दौरान विपक्ष के INDIA गठबंधन ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO को बधाई दी।





