मुंबई: तेज रफ़्तार कार ने चार साल के मासूम को कुचला, हुई मौत, 19 वर्षीय युवा ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
मुंबई : तेज रफ़्तार कार ने चार साल के मासूम को कुचला, हुई मौत, 19 वर्षीय युवा ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को कुचल दिया जिसके चलते मासूम की मृत्यु हो गयी। जानकारी के मुताबिक मुंबई के वडाला इलाके में स्थित अंबेडकर कॉलेज के पास एक हाई स्पीड कार ने चार साल से मासूम को रौंद दिया. हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। कार चालक की पहचान 19 वर्षीय संदीप गोले के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
मृत बच्चे की पहचान आयुष लक्ष्मण किनवडे के रूप में हुई है। RAK मार्ग पुलिस ने विलेपार्ले निवासी ड्राइवर संदीप गोले (19 साल) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है मृतक आयुष के पिता पेशे से मजदूर हैं और डेकोरेटर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर रहता है। वहीं हुंडई क्रेटा चला रहा आरोपी संदीप गोले विले पार्ले के रहने वाला हैं।
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी मुंबई से ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर आई थी. बोरीवली रेलवे स्टेशन पर बीते 14 दिसंबर को एक सात साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी थी।बच्चा अपनी मां के साथ पैदल चल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ छूट गया और गाड़ी से टकरा गया. ड्राइवर और मां दोनों ने मिलकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि बच्चे की मां अपनी बहन से मिलने बोरीवली के सुकरवाड़ी गई थी और दोनों वापस घर जा रहे थे. इस बीच यह हादसा हो गया. जब वह स्टेशन के बाहर निकले थे, तो पीछे से एक एसयूवी गाड़ी आ रही थी, जिसने बच्चे को टक्कर मार दी। मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।





