मौसम

मुंबई के लिए बारिश बनी परेशानी का सबब, IMD ने जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र: मुंबई में उठ रही ऊंची ऊंची लहरें इस वक्त परेशानी का सबब बनी हुई हैं. देश की औद्योगिक नगरी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का बारिश से बुरा हाल है. मुंबई के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को चेताया है. वीडियो में देखें मुंबई की बुरी हालत…

https://youtube.com/shorts/Ctt_Sy1meAM?si=ds_TkK6LO6mDCnGu 

आईएमडी ने लगातार भारी बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड अलर्ट जारी किया. मुंबई उपनगर (सब-सिटीज) में भी रुक-रुक कर भारी बारिश होती रही. नतीजतन महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया. मुंबई के आसपास के इलाके भी तेज बारिश के चलते पानी पानी हो रहे हैं. लगातार भारी बारिश के बाद नागपुर में भी भीषण जलभराव देखा गया. अभी पिछले ही हफ्ते मुंबई में बारिश का रौद्ररूप देखा गया. सड़कें जलमग्न थीं और रेल परिचालन रुक गया था. वहीं कई एय़रलाइन्स जैसे कि इंडिगो ने हवाई यात्रियों को आगाह किया था.

 

महाराष्ट्र: नागपुर में भारी बारिश के कारण नागपुर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव हुआ. वीडियो ठाणे से है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button